फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आईटीआई में दाखिले के लिए अंतिम दिन आज

Fri, 21 Jun 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। राजकीय आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन करने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। जिले की महिला आईटीआई में सात कोर्सों में 258 सीटें हैं। इस बार आईटीआई में दाखिले के लिए विभाग की ओर से ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सिर्फ 15 दिन का ही समय दिया गया है।
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थियों का अधिक रुझान कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, ब्यूटीशियन कोर्स, ड्राफ्टमैन सिविल और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक में देखने को मिल रहा है। दरअसल, सरकार द्वारा राजकीय आईटीआई में दाखिले के लिए 7 से 21 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के लिए पोर्टल खोला गया था। शुक्रवार को ऑनलाइन पंजीकरण करवाने का अंतिम दिन है।
आईटीआई से करीब 100 लड़कियां कौशल शिक्षा प्राप्त करके देश के विभिन्न विभागों में कार्य कर रही हैं। इस बार लड़कियों का सबसे ज्यादा रूझान कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, ब्यूटीशियन कोर्स, ड्राफ्टमैन सिविल और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेडों में देखने को मिला रहा है। कोपा कोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहयोगी कोर्स है। इस कोर्स में भी विद्यार्थी खूब रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें