फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हरिद्वार घूमने जाने के लिए दिया था शराब के ठेके पर लूट को अंजाम

Mon, 10 Jul 2023 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी। पूर्णपुरा शराब ठेके से लूट की वारदात में शामिल सीआईए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए प्रथम टीम ने पूर्णपूरा में शराब के ठेके के सेल्समैन से मारपीट व रुपये लूटने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरिद्वार घूमने के लिए जाना चाहते थे लेकिन उनके पास रुपये नहीं थे। इसलिए उन्होंने शराब के ठेके पर इस वारदात को अंजाम दिया। न्यायालय ने सभी आरोपियों को जिला कारागार में भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

आरोपियाें की पहचान गांव बड़ेसरा निवासी साहिल, अजय, अंकित और गांव घुसकानी निवासी साहिल के रूप में हुई है। सदर पुलिस थाना में चरखी दादरी निवासी अशोक ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि वह पूर्णपुरा में शराब के ठेके पर बतौर सेल्समैन काम करता है। गत चार जुलाई को उसके ठेके पर कुछ युवक आए, उनके हाथ में तलवार और सुए थे। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और शराब के ठेके से रुपये लेकर भाग गए। इस मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए प्रथम टीम के सदस्य एएसआई प्रदीप कुमार ने आरोपियों को बड़ेसरा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक तलवार, दो सुए, 2800 रुपये और एक वारदात में प्रयोग की गई बाइक को बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें