भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में सोमवार को नकल के तीन केस दर्ज हुए। बोर्ड की सेकेंडरी शैक्षिक परीक्षा जुलाई 2024 प्रदेश भर के 25 परीक्षा केंद्रों पर संचालित कराई गई। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि उनके व उप सचिव (संचालन) के उड़नदस्ते ने भिवानी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला प्रश्र पत्र उड़नदस्ता भिवानी, पलवल व जींद ने नकल का एक-एक केस दर्ज किया। इसके अतिरिक्त प्रदेशभर में अन्य परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचारु ढंग से चली। सोमवार की परीक्षा में 25 परीक्षा केंद्रों पर 1,267 परीक्षार्थी शामिल हुए। संवाद