फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दांग कलां के खेतों में बने मकान में घुसे चोर, चार कमरों के अंदर सो रहे सदस्यों को दरवाजे को चुन्नियां बांधकर बनाया बंधक

Wed, 10 Apr 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। दांग कलां और दांग खुर्द के बीच मुख्य रास्ते पर खेतों में बने मकान में सोमवार रात को चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला। वारदात के दौरान चोरों ने चार कमरों के अंदर सो रहे सदस्यों को दरवाजों को चुन्नी से बांधकर बंधक बना दिया। जिसके बाद घर के अंदर बने एक कमरे में सोने चांदी के आभूषणों सहित लाखों की नकदी चुरा ली। चोरी की इस वारदात की भनक लगते ही कमरों के अंदर सो रहे सदस्यों ने शोर मचाया तो चोर भाग गए। तोशाम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तोशाम पुलिस को दी शिकायत में गांव दांग कलां निवासी धर्मपाल यादव ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसका व उसके तीन अन्य भाइयों के मकान साथ ही हैं। सोमवार रात को घर के अंदर वह और उसकी पत्नी अनीता के अलावा एक कमरे में उसका बेटा अनूप यादव, पुत्रवधू के अलावा उसकी भाभी भी मौजूद थी। परिवार के सदस्य घर के चार कमरों के अंदर सो रहे थे। एक कमरे के बाहर ताला लगा था। चोरों ने उस कमरे का ताला तोड़ डाला और अंदर रखी संदूक से करीब 22 तोले सोने के आभूषण और करीब आधा किलो चांदी के आभूषण चुरा लिए। चोर घर से एक लाख 20 हजार रुपये की नकदी भी चोरी कर ले गए। करीब रात दो बजे तक कमरे से आवाजें सुनाई दी तो परिवार के सदस्यों ने अपने कमरे के दरवाजे खोलने की कोशिश की, जिन्हें चुन्नी के सहारे चोरों ने बाहर से बांध दिया था। धर्मपाल ने फोन कर अपने भाइयों को बुलाया। जिसके बाद दरवाजों को खोला गया। धर्मपाल ने बताया कि चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। तोशाम पुलिस थाना एसएचओ शिवकुमार ने मौके का मुआयना किया। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
-
अलग-अलग जगहों से आभूषण और नकदी चोरी
तोशाम। गांव निगाना कलां व खुर्द में दो अलग-अलग मकानों में चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चुरा ली। गांव निगाना खुर्द से चोर सोने-चांदी के आभूषण व लाखों रुपये चोरी कर ले गए। निगाना खुर्द निवासी समेरानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ अप्रैल को सुबह एक से तीन बजे के बीच अज्ञात लोग घर में घुसकर घर का सामान व आभूषण चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि सुबह उठकर देखा तो दो अंगूठी चांदी, दो अंगूठी सोने, तीन चांदी के सिक्के, एक जोड़ी कानों की बाली, दो जोड़ी पाजेब, एक गले का हार चांदी का, दो ताबीज सोने के, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी के कड़े और 50 हजार रुपये गायब मिले। पुलिस ने समेरानंद की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं गांव निगाना कलां में अज्ञात चोर साेने व चांदी के आभूषण व 65 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। निगाणा कला निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह एक से तीन बजे के बीच में अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा है और जब सुबह उठकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। अन्दर जाकर सामान चेक किया तो एक सोने की अंगूठी सोना, एक चेन, एक मंगलसूत्र, एक ताबीज, एक जोड़ी सोने की बाली, दो चांदी की अंगूठी, तीन चांदी के सिक्के, दो जोड़ी पाजेब चांदी की व 65 हजार रुपये नकद गायब मिले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें