फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी करते रंगें हाथ पकड़ा चोर, किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। महम गेट पर बाइक चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को बाइक मालिक ने ही दबोच लिया। बाद में उसे पुलिस को हवाले कर दिया।
विज्ञापन

दादरी गेट वासी नीरज ने बताया कि वह बुधवार को अपनी बाइक से बहन को चप्पल दिलाने महम गेट चौक के पास आया था। जब वे चप्पल खरीदकर दुकान से बाहर निकले तो एक युवक उसकी बाइक चोरी का प्रयास कर रहा था। उसने चोरी की नीयत से बाइक की तार निकाल रखी थी। जब उससे पूछा कि क्या कर रहे हो तो वह घबरा गया। उसने अपना नाम गौरव वासी खानपुर नॉर्थ रज्जावाला रामपुर उतरप्रदेश बताया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सिविल लाइन थाना से एचसी विजय कुमार ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें