फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की जुलाई में होने वाली परीक्षा में भी क्यूआर कोड के होंगे प्रश्नपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। फरवरी-मार्च की वार्षिक परीक्षा के बाद अब जुलाई की एक दिवसीय विशेष परीक्षा में भी दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को क्यूआर कोड एवं हिडन फीचर्स आधारित प्रश्न पत्र दिए जाएंगे। इस बार प्रश्न पत्र में हिडन फीचर्स पहले से अधिक बढ़ाए जाएंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने की दिशा में ये कदम उठाया है। जिससे परीक्षा केंद्रों पर पेपर लीक की घटनाएं रोकी जा सकें।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड जुलाई में दसवीं की कंपार्टमेंट, अंक सुधार, पूर्व विषय अंक सुधार के अलावा अतिरिक्त विषय की परीक्षाएं आयोजित करा रहा है। जबकि सीनियर सेकेंडरी की कंपार्टमेंट, अंक सुधार और अतिरिक्त विषय की परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए बोर्ड की ओर से 23 से 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कराए गए। वहीं एक से 15 जून तक बोर्ड द्वारा निर्धारित लेट फीस के साथ भी परीक्षार्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षार्थियों को अनुक्रमांक जारी होंगे।
इसी दौरान बोर्ड जुलाई की परीक्षा में पेपर आउट होने की संभावनाओं पर विराम लगाने के लिए प्रश्न पत्र में क्यूआर कोड के साथ हिडन फीचर्स की संख्या भी बढ़ाएगा, ताकि पेपर परीक्षा केंद्र से आउट होते ही उसे तुरंत पकड़ा जा सके। जुलाई की परीक्षा के लिए प्रदेश के 22 जिलों में जिला मुख्यालय के चुनिंदा स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, जहां सुरक्षा के मानक पूरे होंगे।
विज्ञापन



ये लगेगी लेट फीस
बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए 850 रुपये के साथ पंजीकरण 23 से 31 मई तक बिना लेट फीस किया गया। जबकि एक से पांच जुलाई तक 100 रुपये, छह से 10 जून तक 300 रुपये विलंब शुल्क और 11 से 15 जुलाई तक एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण किया जाएगा।


जुलाई की स्पेशल परीक्षा में क्यूआर कोड के प्रश्न पत्र के साथ हिडन फीचर्स भी रहेंगे। आने वाली बोर्ड की परीक्षाओं में प्रश्न पत्र को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए हिडन फीचर्स बढ़ाए जाएंगे। जिसकी प्रक्रिया अभी चल रही है। एक दिवसीय ये परीक्षा प्रदेश के सभी 22 जिलों में होगी।
विज्ञापन


-डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें