फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: होली पर नहीं मिलेगी शहर में अतिरिक्त पानी की सप्लाई, पानी बर्बादी रोकने के लिए उठाया कदम

Mon, 18 Mar 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। होली के हुड़दंग में इस बार पानी की बर्बादी नहीं होगी। इसके लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने होली पर पानी की अतिरिक्त सप्लाई नहीं देने का निर्णय लिया है। वहीं लोगों से भी रंगों के त्योहार पर पानी बचाने का संदेश दिया है। दरअसल, इस बार नहरों में पानी कम पहुंचा है। जबकि शहर के जलघरों के टैंक अभी खाली हैं। इस कारण पूरा शहर पानी की राशनिंग झेल रहा है। हालांकि यमुना में कम जल स्तर होने के बावजूद भी टैंकों को भरने का भी अधिकारी प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहरी आबादी को इस समय करीब 45 एमएलडी पानी आपूर्ति में दिया जा रहा है। जैसे-जैसे गर्मी की तपिश बढ़ रही है उसी के साथ लोगों का कंठ भी सूख रहा है। शहरवासियों की पेयजल जरूरतों को पूरा कराने में ही जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को अभी से पसीने छूट रहे हैं, गर्मियों में तो जलसंकट झेलना मुश्किल हो जाएगा। होली पर लोग रंग गुलाल के बजाय पानी की ज्यादा बर्बादी करते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग लोगों को स्वच्छ पानी की अहमियत को समझाते हुए रंगों के त्योहार होली को गुलाल अबीर के साथ मनाने का संदेश दे रहे हैं।
नहरी पानी की कमी की वजह से शहर में पानी की राशनिंग हो रही है। होली पर पानी की कोई अतिरिक्त सप्लाई नहीं होगी। इसी के साथ हमारा शहरवासियों से भी अनुरोध है कि वे स्वच्छ पानी की अहमियत समझे और जल बचाने में सहयोग करें। रंगों का पर्व होली गुलाल अबीर के साथ मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतीशचंद्र एसडीओ शहरी पेयजल शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें