फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सिंकदरपुर में सरपंची के लिए चार उम्मीदवारों के बीच होगी टक्कर

Thu, 29 Jun 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। पंचायती उप चुनावाें में नौ जुलाई को मतदान होगा। इसमें बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में सरपंची के लिए चार उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर होगी। वहीं आठ गांवों में पंच चुनने के लिए भी उम्मीदवार एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। इन गांवाें में पंच पद के लिए दो-दाे उम्मीदवार आमने सामने हैं।
विज्ञापन

गांव सिकंदरपुर में सरपंच पद का चुनाव होगा, जिसमें नरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र रानोलिया और रामफल चुनावी मैदान हैं। गांव सिकंदरपुर में इस बार सरपंच का पद पिछड़ा वर्ग ए के लिए आरक्षित है। गांव सुखपुरा में पंच पद के लिए कोई आवेदन नहीं आया। गांव में पंच का पद बीसीए के लिए आरक्षित है। यह पद खाली रहेगा।
ज्ञात रहे कि गांव सिकंदरपुर के सरपंच सत्यनारायण जांगड़ा का शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पूर्व अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। तब से यह पद रिक्त था। गांव में विकास कार्य के लिए प्रशासक रूप के रूप में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यरत थे। सरपंची के उम्मीदवार नरेश ने पिछला चुनाव भूतपूर्व सरपंच सतनारायण के विरुद्ध लड़ा था। इसमें वह निकटतम प्रतिद्वंदी रहा था और उपविजेता रहा था। सरपंच उम्मीदवार राजेंद्र ने भी पूर्व में सरपंच का चुनाव लड़ा था। हालांकि उसे ज्यादा मत नहीं मिल पाए थे और वह चुनावी मुकाबले में भी नहीं थे। वहीं नरेश और राजेंद्र आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। वहीं सरपंच के रूप में किस्मत आजमा रहे सुरेंद्र ने पहली बार सरपंच पद की दावेदारी ठोकी है। भूतपूर्व सरपंच के भाई सत्यनारायण जांगड़ा के छोटे भाई रामफल भी चुनावी मैदान में कूद चुके हैं। हालांकि सरपंच की मौत के बाद गांव में चर्चा थी कि उपचुनाव में दिवंगत सत्यनारायण के परिवार से ही किसी व्यक्ति पर सरपंच पद के लिए सर्वसहमति बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस बारे में कई बार ग्रामीण एकत्रित हुए। बताया जा रहा है कि नामांकन वापसी तक सर्व सर्वसम्मति को लेकर बैठकों का दौर चलता रहा, परंतु बात सिरे नहीं चढ़ पाई। पिछली बार चुनावी मुकाबले में रहने वाले नरेश इस बार भी दोगने उत्साह से चुनावी मैदान में है। वहीं मुकाबला नरेश व पूर्व सरपंच के भाई रामफल में मुकाबला माना जा रहा है। अधिकतर मतदाताओं की रामफल के पक्ष में सहानुभूति वोट डाल सकते हैं।


पेयजल का मुद्दा रहेगा चुनाव में होगा हावी
ग्रामीणों की माने तो गांव में पेयजल की भयंकर समस्या है। ग्रामीण दीपक वर्मा, निहाल सिंह, संदीप प्यारेलाल, भरत सिंह, भागमल, सुमित, संजय ने बताया कि गांव के जल घर में पर्याप्त नहरी पानी नहीं आता है। इस कारण मजबूरन नलों में बोरवेल के साथ मिक्स पानी की सप्लाई छोड़ी जाती है, जो गुणवत्ता के आधार पर बेहद घटिया माना जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें खरीद कर पेयजल लेना पड़ता है। वहीं गांव में गंदे पानी की भी कोई निकासी नहीं है और बारिश के पानी की निकासी भी समुचित व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि रोड ऊंचा है। जिस कारण बारिश के दिनों में पानी घरों में घुस जाता है। सरपंची का चुनाव में पेयजल व जल निकासी की समस्या मुख्य चुनावी मुद्दा रहेगी।


पंच चुनाव में ये होंगे आमने-सामने
बड़सी जाटान में वार्ड 11 में पंच पद के लिए विजय और विकास, गांव कोट में वार्ड एक के लिए विजेंद्र और विक्रम चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। वहीं गांव खरक कला राजान पाना में वार्ड 6 में पंच पद के लिए रजनी और सोनी देवी, गांव बुढेड़ा के वार्ड नौ में पंच के लिए संदीप और मनोज कुमार, गांव मंडोली खुर्द के वार्ड सात के पंच पद के लिए बलवान और शमशेर चुनाव लड़ रहे हैं। इसी प्रकार गांव मोतीपुरा के वार्ड एक के लिए सोमबीर और नरेंद्र, गांव भारीवास वार्ड एक में पंच के लिए नरेंद्र और राजकुमार गांव चनाणा में वार्ड एक के पंच पद के लिए मंजू और बिरखा चुनावी मैदान में हैं।
सरपंच पद के लिए जिले के मात्र एक गांव सिकंदरपुर में चुनाव है। सरपंच के चुनावी दंगल में चार उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में सरपंच सत्यनारायण की शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पूर्व निधन हो गया था। उसके बाद से यह पद खाली था। इस बार सरपंच का पद पिछड़ा वर्ग ए के लिए आरक्षित है। उप चुनाव को लेकर पूरे जिले में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। विभाग चुनाव को लेकर पूर्णता मुस्तैद है।
विज्ञापन


- रविंद्र दलाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें