फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: दोपहर की तेज धूप से हो सकता है गेहूं की फसल में नुकसान, किसान चिंतित

Thu, 09 Feb 2023 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। इन दिनों मौसम में काफी परिवर्तन हो रहा है, जिसकी वजह से किसानों की चिंता बढ़ रही है। दोपहर में खिलने वाली तेज धूप की वजह से गेहूं की फसल में नुकसान हो सकता है। ऐसे में किसानों के चेहरे पर चिंता होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री से बढ़कर 25.5 डिग्री पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान 10.7 से हल्का बढ़कर 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं किसान अपनी फसल में सिंचाई करने में जुटे ताकि गेहूं में धूप की वजह कोई नुकसान न हो।
जिलेभर में साढ़े तीन लाख एकड़ में गेहूं की बिजाई है। किसान राजेश, नरेश, मनोज, भीम सिंह ने बताया कि अधिक धूप निकलने की वजह से गेहूं का दाना पूरी तरह पक नहीं पाएगा, जिसके कारण पैदावार कम होगा। जनवरी में हल्की बारिश हुई है, जिसके कारण गेहूं में कोई खास फायदा नहीं हुआ है। अगर अब मौसम सामान्य रहे, ताकि गेहूं की अच्छी पैदावार हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक होता है तो गेहूं की फसल में नुकसान हो सकता है। फिलहाल के मौसम में किसान सिंचाई जारी रखें और अधिक चिंता न करें।
- डॉ. आत्माराम गोदारा, कृषि उप निदेशक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें