फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शुभ मुहूर्त अनुसार महिलाओं ने की भक्त प्रह्लाद की पूजा अर्चना

Mon, 25 Mar 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। रविवार को शुभ मुहूर्त अनुसार रामलीला मैदान और अनाज मंडी परिसर में विधि विधान से भक्त प्रह्लाद की स्थापना कर होलिका बनाई गई। रामलीला मैदान में पंडित अक्षय शास्त्री ने भक्त प्रहलाद की स्थापना की।
विज्ञापन

पंडित अक्षय शास्त्री ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजकर 57 मिनट पर भद्रा काल शुरू होने के कारण सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर ही भक्त प्रहलाद की पूजा कर होलिका बना दी गई थी। इसके बाद सुबह से ही रामलीला मैदान और अनाजमंडी परिसर में महिला श्रद्धालुओं ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूजा उपासना शुरू कर दी। अक्षय शास्त्री के अनुसार सुबह 9:57 बजे से रात्रि 11:14 बजे तक भद्रा काल रहेगा और रात्रि 11:15 होलिका मंगल की जाएगी। वहीं रामलीला मैदान में लोहारू समस्या समाधान संगठन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ समाज सेवी रमेश कौशिक ने बतौर मुख्य अतिथि किया। रमेश कौशिक, सुरेश शर्मा और अध्यक्ष प्रदीप सैनी ने लोगों को होली के त्योहार की शुभकामनाएं भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें