फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नागौर से दाल भरकर सोनीपत जा रहा ट्रक ढिगावा अनाज मंडी गेट के सामने पलटा

Tue, 06 Feb 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
ढिगावा अनाज मंडी गेट के आगे प्लटा दाल से भरा ट्रैक।
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। नागौर से दाल भरकर सोनीपत जा रहा ट्रक सोमवार शाम करीब पांच बजे ढिगावा अनाज मंडी गेट के सामने असंतुलित होकर पलट गया। गनीमत रहा कि मौके पर वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे खड़ा बिजली के पोल भी टूट गया और तार सड़क पर आ गिरे। इसके बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बिजली निगम के एसडीओ नारायण प्रकाश मौके पर पहुंचे। वहीं बिजली आपूर्ति बंद कराकर टूटे हुए तारों को सड़क से हटवा दिया।
विज्ञापन

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर कस्बा ढिगावा मंडी अनाज मंडी गेट के आगे पीली दाल के कट्टों से लदा ट्रक अचानक ही असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से एक बिजली का पोल भी टूट गया। इसके बाद बिजली तार सड़क पर आ गिरे। गनीमत रही कि तारों और पलटे ट्रक के आसपास कोई नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक चालक ने बताया कि वह नागौर से पीली दाल लेकर सोनीपत की तरफ जा रहा था। अचानक ही ट्रक वजन से असंतुलित हुआ और पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। वहीं मौके पर पहुंचे बिजली निगम के एसडीओ नारायण प्रकाश ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। विभाग के नुकसान का एस्टीमेट बनाकर सारा खर्च ट्रक मालिक से वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें