फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पर्ची के खेल में उलझा सोने की तीन अंगूठी ले उड़े ठग

Sun, 28 Jan 2024 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पैसे डबल करने का लालच देकर एक बुजुर्ग को पर्ची के खेल में उलझाकर उससे तीन सोने की अंगूठी ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में अनाज मंडी क्षेत्र निवासी हरिकिशन ने बताया कि 25 जनवरी की सुबह साढ़े नौ बजे वह अपनी स्कूटी से जोगी वाला मंदिर में पूजा के लिए गया था। इसी दौरान मंदिर के समीप उसे एक बाइक सवार युवक मिला। उसने उससे बुढ़ापा पेंशन कार्यालय का पता पूछा। इसी दौरान एक दूसरा लड़का भी वहां पहुंच गया। बाइक सवार ने कहा कि स्कीम की पर्चियां हैं, जिसमें पैसे डबल होंगे। इसी दौरान दूसरे युवक ने सौ रुपये की पर्ची बाइक वाले युवक से खरीदी। उसे दो सौ रुपये दे दिए। इसके बाद उसे भी पर्ची लेकर पैसे डबल करने का लालच दिया। एक युवक ने उससे कहा कि हम दोनों एक-एक लाख रुपये लगाते हैं। इस पर दो लाख रुपये मिलेंगे।
युवक ने बाइक वाले युवक को अपने हाथ से सोने का कड़ा निकालकर दे दिया और उससे भी अपने हाथ से तीन सोने की अंगूठी निकालकर बाइक सवार युवक को देने के लिए कहा। इसके बाद उनकी पर्ची निकाली तो उसमें कुछ लिखा हुआ था। जिसके बाद आरोपी बाइक चालक उसकी तीनों सोने की अंगूठी लेकर भाग गया। उसने उसका पीछा करने का भी प्रयास किया। लेकिन नहीं मिला। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें