फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्चे विश्वास के साथ की गई पूजा होगी प्रभावशाली : सोमित्र दास

Sat, 14 Sep 2024 04:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नई अनाज मंडी स्थित जन सेवा सदन में सात दिवसीय भागवत कथा छठे दिन भी जारी रही। सोमित्र दास महाराज ने भगवान कृष्ण, गिरिराज गोवर्धन की पूजा की महिमा का वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सच्चे विश्वास के साथ की गई पूजा प्रभावशाली होती है। जब इंद्रदेव ने गोकुल वासियों की पूजा से नाराज होकर मूसलाधार बारिश शुरू की, तो भगवान कृष्ण ने गिरिराज गोवर्धन को अपनी अंगुली पर उठाकर गांववासियों को सुरक्षित किया। उधो ने देखा कि गिरिराज ने न केवल गांववासियों को बचाया बल्कि उनके भौतिक और आध्यात्मिक कल्याण का भी ध्यान रखा।
इस प्रसंग से यह शिक्षा मिलती है कि भगवान की पूजा और भक्ति से न केवल भौतिक संकटों से मुक्ति मिलती है बल्कि आध्यात्मिक उन्नति भी होती है। गिरिराज गोवर्धन की पूजा के माध्यम से श्रीकृष्ण ने यह भी प्रमाणित किया कि भक्ति और सच्चे विश्वास के साथ की गई पूजा सबसे प्रभावशाली होती है। इस अवसर पर कथा आयोजक जय भगवान, दिल्ली से नरेश कुमार, शिवशंकर दिल्ली, कृष्ण लोहिया, विनोद लोहिया, जयकुमार, अमित गोयल, सचिन गोयल, अमित प्रधान, पवन रानी सतिया, नन्दलाल, सुषमा रानी, दीपा अग्रवाल, उमा जलान, मनीषा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें