फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कार्यकारी अभियंता डिविजन कार्यालय पर धरना दूसरे दिन भी रहा जारी

Wed, 26 Jun 2024 05:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी के कार्यकारी अभियंता सूर्यकांत डिविजन नंबर 2 के प्रांगण में धरने पर बैठ नारेबाजी करते ह
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों व समस्याओं के लिए कार्यकारी अभियंता सूर्यकांत डिविजन नंबर 2 के परिसर में दूसरे दिन भी धरना जारी रखा। धरने में विशेष रूप से प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्रीभगवान अहलावत एवं प्रांतीय कार्यालय सचिव राजकुमार सैन व जिला प्रधान सुरेन्द्र टोनी भी उपस्थित रहे। धरने की अध्यक्षता ब्रांच सचिव बिजेन्द्र परमार ने की।
विज्ञापन

प्रांतीय मुख्य सलाहकार सज्जन भारद्वाज ने कहा कि अधिकारियों का रवैया कर्मचारियों की मांगों को सुलझाने का नहीं है। इससे कर्मचारियों में बहुत भारी रोष है। शहरी ब्रांच सचिव बिजेंद्र परमार ने बताया कि कार्यकारी अभियंता का कर्मचारियों की मांगों के प्रति नकारात्मक लगता है। इससे संगठन में बहुत भारी रोष व्याप्त है। कर्मचारियों की मांगों न माने जाने पर उनको मानसिक व आर्थिक नुकसान हो रहा है।
उन्होंने बताया कि अधिकारी द्वारा संगठन को दिया गया जवाब लीपापोती व टालमटोल वाला रहा है। हम कार्यकारी अभियंता से मांग करते हैं कि कर्मचारियों की जायज मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए अन्यथा हमें मजबूरन संघर्ष को तेज करना होगा। इसकी जिम्मेदारी अधिकारी व प्रशासन की होगी। इस अवसर पर जिला कार्यालय सचिव चांदीराम कादयान, जिला प्रैस सचिव अमित कुमार जांगड़ा, शहरी ब्रांच के कोषाध्यक्ष सुखबीर गुर्जर, बजरंग लाल, राधेश्याम, विनोद पराशर, प्रमजीत, रामकिशोर, शशि, पुष्कर, विजय, रविन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें