फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विदेशी धरती पर दिखेगा म्हारे मुक्कों का दम

Sat, 24 Feb 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी के बॉक्सिंग रिंग में अभ्यास करते ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणवी मुक्केबाज विदेश की धरती पर मुक्के का दम दिखाने जा रहे हैं। इटली में 29 फरवरी से 12 मार्च तक विश्व ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबलों का आयोजन होगा। मुकाबला महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में होगा। इसमें हरियाणा से सात पुरुष व दो महिला मुक्केबाज अपने मुक्के का दम दिखाएंगे। फिलहाल मुक्केबाज यूरोप में बाॅक्सिंग की बारीकियों का अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, 29 फरवरी से 12 मार्च तक विश्व ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबला इटली में आयोजित होने जा रहा है। इसमें देशभर से 13 व हरियाणा से नौ मुक्केबाज प्रतिभाग करेंगे। भारतीय मुक्केबाज यूरोप में 28 फरवरी तक बाॅक्सिंग की बारीकियों का अभ्यास कर रहे हैं। मुक्केबाजों में हरियाणा से सात पुरुष व दो महिला मुक्केबाज प्रतिभाग करेंगी। कोच संदीप ने बताया कि इटली में होने वाले बाक्सिंग मुकाबलों में हरियाणा से सात पुरुष व दो महिला मुक्केबाज प्रतिभाग करेंगे। मुक्केबाज फिलहाल यूरोप में मुक्केबाजी का अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन






ये खिलाड़ी करेंगे हरियाणा से प्रतिभाग

मुक्केबाज स्थान भार वर्ग



जैस्मिन लंबोरिया भिवानी 60 किलो ग्राम

प्रिति पंवार भिवानी 54 किलो ग्राम



प्रवीन हुड्डा रोहतक 57 किलो ग्राम

दीपक भोरिया हिसार 51 किलो ग्राम



निशांत देव करनाल 71 किलो ग्राम

लक्ष्य चाहर चरखी दादरी 80 किलो ग्राम



संजीत सिंगरोहा रोहतक 92 किलो ग्राम

नरेंद्र बेरवाल हिसार 92 प्लस किलो ग्राम



निकहत जरीन तेलंगाना 50 किलो ग्राम

अंकुशिता बोसे असम 66 किलो ग्राम



लवलीन बोरगोहेन असम 75 किलो ग्राम

मोहम्मद हुसामुद्दीन तेलंगाना 57 किलो ग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें