फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गांव का नाम सरल लेकिन समस्याएं बेहद कठिन

Mon, 02 Sep 2024 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी के गांव सरल में घरों के बाहर जमा बारिश का पानी।
विज्ञापन
तोशाम। गांव सरल में बाबा श्याम मंदिर के पास सड़कों पर जलभराव हो रहा है। पानी घरों में भी पहुंच रहा है। ग्रामीण इस समस्या से बहुत ज्यादा परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जलभराव के कारण बरसात में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती है। ग्रामीण प्रशासन से कई बार इस समस्या को सुलझाने की मांग कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पेयजल की भी कमी है। नलों में बहुत कम पानी आता है। कई घरों में पीने का पानी पहुंचता भी नहीं। आज का युग डिजिटल है। इसलिए गांव में डिजिटल लाइब्रेरी की जरूरत है। परीक्षा की तैयारी के लिए बच्चों को गांव से दूर जाना पड़ रहा है। दूर तक आने-जाने में उनके समय की बर्बादी हो रही है। गांव में बैंक न होने के कारण भी समस्या है। लेनदेन करने के लिए ग्रामीणों को तोशाम या पास के गांव में जाना पड़ रहा है।

गांव में पेयजल की बड़ी समस्या है। गांव में पीने का पानी बहुत कम आता है। कई घरों तक पीने का पानी पहुंच नहीं पाता। कई बार लोगों को टैंकर का सहारा लेना पड़ता है। - सुनील सूरा मास्टर।
विज्ञापन


बाबा श्याम मंदिर के पास सड़क से लेकर घरों तक पानी भर जाता है। इस जलभराव का समाधान नही हो पाया है। जलभराव के कारण वहां के स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी होती है। - अनिल नेहरा।

डिजिटल युग में गांव के युवाओं को पढ़ने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी चाहिए। इससे युवा प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकते हैं। अभी उन्हें दस किमी दूर दूसरे गांव में जाना पड़ता है। - जंगबीर श्योराण।

गांव में बैंक न होने के कारण ग्रामीणों को बहुत ज्यादा परेशानी होती है। गांव में बैंक की शाखा होनी चाहिए। मामूली लेनदेन के लिए भी ग्रामीणों को दूसरे गांव में चक्कर लगाने पड़ते हैं। - धर्मबीर सिंह, पूर्व सरपंच।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें