फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सहारनपुर से पहुंचे 600 पाम के पौधे से गुलजार होंगे शहर के मुख्य रास्ते

Sun, 30 Jul 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी: पौधरोपण करते हुए भवानी प्रताप व अन्य नागरिक। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर के प्रवेश मार्गों पर पाम व कदम के पौधे लगाने शुरू कर दिए हैं। नगर परिषद ने सहारनपुर से शहर के प्रवेश मार्गों पर लगाने के लिए 600 पाम के पौधे मंगवाए हैं। इनके अलावा इतनी ही संख्या में कदम के पौधे मंगवाए गए हैं। जिनको रोपित करने का कार्य शनिवार को हांसी रोड से शुरू किया गया है। दूसरी तरफ नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने कहा कि प्रवेश मार्गों पर उक्त पौधे लगने के बाद शहर की सुंदरता बढ़ेगी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह की अगुवाई में नगर परिषद के अधिकारी व वाइस चेयरमैन सतेंद्र मोर, पार्षद सूर्या तंवर, पार्षद सुभाष तंवर हांसी रोड प्रवेश मार्ग पर पहुंचे। उन्होंने जूई नहर के पास प्रवेश मार्ग के डिवाइड पर सबसे पहला पौधा पाम का रोपित किया। इसके बाद शिक्षा बोर्ड के मुख्य द्वार तक पाम के पौधे रोपित किए गए।


विक्टोरिया लैंप का एस्टीमेट तैयार
शहर के प्रवेश मार्गों पर पाम के पौधों के साथ-साथ विक्टोरिया लैंप लगाए जाने की योजना है। इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए विक्टोरिया लैंप लगवाने का एस्टीमेट तैयार करवाया गया है। जल्द ही सरकार के पास भेजा जाएगा। एस्टीमेट पास होने के बाद शहर के प्रवेश मार्गों पर विक्टोरिया लैंप लगवाए जाएंगे। उसके बाद शहर की सुंदरता को बढ़ेगी। इनके अलावा सड़क के दोनों तरफ बने फुटपाथों का भी सुंदरीकरण करने के साथ-साथ बस क्यू शेल्टर और फुटपाथ पर बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे। इन सभी कार्यों का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही शहर के लोगों को ये भी सौगात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें