फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में लिफ्ट की तार टूटी, गिरने से मजदूर की मौत, साथी घायल

Mon, 24 Jun 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में लिफ्ट से हादसे वाली जगह। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर के नया बाजार स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में लिफ्ट की तार टूट गई। लिफ्ट गिरने से दुकान में काम करने वाले रतिपाल की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर दुकान मालिक पर लापरवाही का केस दर्ज किया गया है। घटना शनिवार दोपहर की है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में गांव जाटूलुहारी निवासी मांगे सिंह ने बताया कि उसके चचेरे भाई का बेटा रतिपाल (30) पुत्र कंवर सेन करीब तीन साल से नया बाजार स्थित जिंदल इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप पर काम करता था। शनिवार दोपहर दो बजे उन्हें सूचना मिली कि रतिपाल को चोट लगी है। उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में पहुंचे तो दुकान में काम करने वालों ने बताया कि लिफ्ट की तार कमजोर है। इस कारण दोनों लिफ्ट में गिर गए और उन्हें चोटें लगीं हैं।
रतिपाल ने रविवार को हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि दुकानदार की लापरवाही से रतिपाल की जान गई है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। सिविल लाइन पुलिस ने शव का हिसार में ही पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। सिविल लाइन पुलिस थाने के जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि जिंदल इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें