फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शीत कालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन गूंजा भिवानी में सड़कों का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले ही दिन भिवानी की खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा विधानसभा में गूंजा। भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने मुख्यमंत्री के समक्ष नेशनल हाईवे 709ई का शहरी दायरे में जल्द काम शुरू कराने की मांग उठाई वहीं विधायक ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र से झंकार मोड़ रेडक्रॉस भवन के सामने सीसी पैटर्न से सड़क के निर्माण की मांग उठाई। हालांकि नेशनल हाईवे 709ई पर शहरी दायरे में 13 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण का काम यूनिवर्सल कंस्ट्रक्शन एजेंसी को अलॉट हो चुका है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में काम शुरू होने की संभावना है। वहीं भिवानी से ढिगावा मंडी तक करीब 50 किलोमीटर लंबी सड़क के जीर्णोंद्धार का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन

भिवानी शहर की सड़कों की हालत खराब है। कई जगह तो जनस्वास्थ्य विभाग के सीवर व पेयजल लाइनों की लीकेज की वजह से भी सड़कें धंस रही हैं। इतना ही नहीं भारी वाहनों का दबाव झेल रहीं शहर की सड़कें भी खस्ताहाल हो गई हैं। शहर के चार किलोमीटर दायरे में नेशनल हाईवे 709ई की सड़क भी गुजरती है। सरर्कुलर रोड की ये सड़क गड्ढ़ों की वजह से काफी खराब हालत में है। नेशनल हाईवे 709 ई रोहतक रोड के गांव निनान से लेकर नया बस स्टैंड, अग्रसेन चौक होते हुए बावड़ी गेट, दादरी गेट, हालुवास गेट, लोहारू रोड रेलवे ओवरब्रिज से लोहारू रोड के धीराना मोड़ जाता है। करीब 13 किलोमीटर लंबी सड़क का जीर्णोंद्धार 27 करोड़ की लागत से होगा। इसमें करीब चार किलोमीटर शहरी दायरे की सड़क सीसी पैटर्न पर बनाई जाएगी। जिसमें शहर का करीब आधा सरर्कूलर रोड शामिल होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी रोहतक ने यूनिवर्सल कंस्ट्रक्शन कंपनी को काम अलॉट किया है। जिस पर जनवरी के प्रथम सप्ताह में काम शुरू होने की संभावना है।
वहीं दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर भिवानी के धीराना मोड़ से लेकर ढिगावा मंडी तक करीब 50 किलोमीटर लंबी सड़क के जीर्णाेंद्धार का काम भी चल रहा है। हाईवे के इस हिस्से में सड़क बनने से भिवानी से लोहारू तक का सवा घंटे का सफर भी पौने घंटे में तय हो पाएगा। हालांकि एजेंसी ने ढिगावा मंडी से लेकर जूई तक सड़क का निर्माण भी कर दिया है। जबकि जूई से भिवानी तक करीब 28 किलोमीटर की सड़क का निर्माण अभी बाकी है।
विज्ञापन

रेडक्रॉस भवन के सामने सीसी पैटर्न से सड़क के निर्माण की मांग
विधायक घनश्याम सर्राफ ने पुराना बस स्टैंड सरर्कुलर रोड से लघु सचिवालय भगत सिंह चौक की तरफ जाने वाली सड़क को भी सीसी पैटर्न पर बनाए जाने की मांग की है। ये सड़क फिलहाल तारकोल से बनी है। सड़ककी चौड़ाई भी काफी है। कुछ अर्से पहले ही इस सड़क के फुटपाथ पर अतिक्रमण भी हटाया गया था। लघु सचिवालय के आसपास फुटपाथ को भी विभाग ने ब्लॉक लगाकर तैयार किया था। इस मार्ग से लघु सचिवालय के अलावा दो चौक भी सीधे तौर पर जुड़े हैं। सीसी पैटर्न पर सड़क बनने से काफी फायदा होगा और शहर का सुंदरीकरण भी होगा।
शहर की इन सड़कों की भी जीर्णोंद्धार की योजना
शहर के हनुमान गेट मुक्तिधाम रोड, पीपलीवाली जोहड़ी क्षेत्र के अलावा सरर्कुलर रोड घंटाघर क्षेत्र की सड़कों के सुंदरीकरण का मसौदा भी तैयार किया जा रहा है। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारी भी अभी प्लानिंग में जुटे हैं। इन सड़कों के जीर्णोंद्धार के बाद शहर की सड़के चकाचक हो जाएंगी। जबकि सरर्कुलर रोड के कुछ हिस्से में नए सिरे से डिवाइडर बनाने और उन पर रेलिंग लगाने की योजना भी है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने निनान से धीराना मोड़ तक 13 किलोमीटर हिस्से में सीसी पैटर्न व तारकोल से सड़क का जीर्णोंद्वार का काम यूनिवर्सल कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया है। जनवरी में काम शुरू होने की संभावना है। जिसके बाद शहरी दायरे का हाईवे चकाचक होगा।
विज्ञापन

-नारायण जेई, दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे अथॉरिटी रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें