भिवानी। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने क्लर्कों के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने यह मसला जल्द नहीं सुलझाया तो वह अगले विधानसभा सत्र में क्लर्कों की जायज मांगों को जोरदार तरीके से उठाएंगी।
उन्होंने कहा कि महंगाई सिर चढ़कर बोल रही है। ऐसे में बेहद कम वेतन में क्लर्कों को अपना परिवार का पालन करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दो दिन बीत जाने के बाद भी उसने आंदोलन कर रहे कर्मचारियों से बातचीत करने की पहल नहीं की है। इससे सरकार की संवेदनहीनता साफ झलकती है।