फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: सरकारी स्कूल के हेड टीचर ने हिंदी टीचर के कान को काट खाया, गंभीर रूप से घायल

Wed, 08 Feb 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी जिले के गांव रेवाड़ीखेड़ा के राजकीय उच्च विद्यालय में बुधवार सुबह 10 बजे हेड टीचर और हिंदी टीचर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि हेड टीचर ने हिंदी टीचर के कान पर ही दांतों से काट खाया। लहूलुहान हालत में हिंदी टीचर को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चांग सीएचसी में भेज दिया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी एमएलआर काटकर पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस घायल हिंदी टीचर के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

गांव रेवाड़ीखेड़ा के राजकीय उच्च विद्यालय में तैनात हेड टीचर अशोक कुमार का विद्यालय के ही हिंदी टीचर सुरेंद्र के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और फिर विवाद बढ़ गया। दोनों ही टीचरों के बीच विद्यालय में हाथापाई शुरू हो गई। वहां मौजूद स्टाफ सदस्यों ने भी उनका बीच बचाव कराया। गंभीर रूप से घायल हिंदी टीचर सुरेंद्र का आरोप है कि हेड टीचर अशोक ने उनके कान को दांतों से काट लिया, जिसकी वजह से उनके कान का कुछ हिस्सा भी अलग हो गया। गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया वहीं इस विवाद की जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी दी गई। विवाद के बाद हेड टीचर स्कूल से गायब हो गए और अपना फोन भी बंद कर लिया।
मेरे पास विद्यालय से हेड टीचर और हिंदी टीचर के बीच विवाद की सूचना फोन पर आई थी। इस संबंध में लिखित में शिकायत देने के लिए कहा है। अगर लिखित में मेरे पास कोई शिकायत आती है तो फिर उस संबंध में आगामी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. अनिल गौड़, खंड शिक्षा अधिकारी भिवानी।
नागरिक अस्पताल से हमारे पास एक टीचर के घायल होने की सूचना आई थी। घायल टीचर सुरेंद्र के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस इस संबंध में बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

-एएसआई सीताराम, जांच अधिकारी गुजरानी पुलिस चौकी भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें