फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने कर्मियों से किया छल : सिहाग

Mon, 23 Sep 2024 06:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी की बैठक में मौजूद सर्व कर्मचारी संघ के पदा​धिकारी व सदस्य।
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, नगर निगमों, विश्वविद्यालयों में कार्यरत मिनिस्टीरियल स्टाफ का साझा संगठन है। यह सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से भी जुड़ा है। इसके प्रांतीय अध्यक्ष हितेंद्र सिहाग, महासचिव जगमेंद्र सिंह, केंद्रीय कमेटी सदस्य मुकेश खरब, विजय फौजी, राजेश लांबा ने साझा बयान जारी किया।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सरकार की रीढ़ कहलाने वाले मिनिस्टीरियल स्टाफ कर्मियों के साथ विश्वासघात किया है। इसीलिए अब मिनिस्टीरियल स्टाफ कर्मियों ने विधानसभा चुनाव में वोट की चोट करने का फैसला लिया है। स्टाफिंग नीति, पेपरलैस दफ्तर, निजीकरण की नीतियां लागू कर मिनिस्टीरियल स्टाफ के पदों को साजिश के तहत समाप्त किया जा रहा है।
भाजपा का चुनावी संकल्प पत्र, वेतन विसंगति कमेटी की रिपोर्ट और 25 अगस्त 2014 के मंत्रिमंडल के फैसले को 10 साल बाद भी लागू नहीं किया है, लेकिन जनहितैषी विधायक, मंत्रियों के वेतन भत्तों में भारी-भरकम बढ़ोतरी की गई है। सरकार की इन आमजन विरोधी नीतियों से खफा प्रदेशभर का कर्मचारी एकजुटता प्रकट कर जनता के सहयोग से इन नीतियों का पर्दाफाश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें