फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 12वीं पास बेटी का परिजनों ने घोड़ी पर निकाला बाना, परिवार ने मनाई शादी की खुशियां

विज्ञापन
पतराम गेट निवासी बेटी हरियाली की घोड़ी पर बाना निकालते परिवार के लोग। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। दादरी गेट चेजारान ढाणी क्षेत्र निवासी 12वीं पास हरियाली का उसके परिजनों ने घोड़ी पर बैठाकर बाना निकाला। परिवार में यह पहली बेटी थी, जिसकी शादी की खुशियां परिवार ने बेटे की तरह साझा कीं।
विज्ञापन

हरियाली के दादा कुलदीप आर्य ने बताया कि उनके बेटे आकोश आर्य के दो बेटे और एक बेटी है। उसके दोनों पोते पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि उसकी पोती हरियाली 12वीं पास है। उसकी शादी शहर के ही दादरी गेट क्षेत्र निवासी अजय के साथ तय हुई है। अजय मोटर मैकेनिक है। बेटी की शादी को पूरा परिवार बेटे की शादी की तरह मनाना चाहता था इसलिए बेटी हरियाली को घोड़ी पर बैठाकर बाना निकाला गया और समाज में भी बेटी बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें