फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मुख्य सीवर की रुकावट में उलझी दिल्ली की टीम, आसपास की कॉलोनियों में बैक मार रहे सीवर

विज्ञापन
शहर के नेहरू पार्क में महीने भर से सीवर का गंदा पानी जमा है। सीवर के गंदे पानी से पार्क की हरियाली ? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। सरकुलर रोड दिनोद गेट पर मुख्य सीवर लाइन की रुकावट की वजह से करीब 10 कॉलोनियों में भी अब सीवर मैनहोल ओवरफ्लो हो गए हैं। मुख्य सीवर की रुकावट के कारण आसपास की कॉलोनियों में भी छोटी लाइनें बैक मार रही हैं। पेयजल आपूर्ति के समय तो सीवर मैनहोल का गंदा पानी गलियों के अंदर भी फैल रहा है। वहीं नेहरू पार्क में जमा गंदा पानी भी टैंकरों के सहारे किरोड़ीमल पार्क में खुले में डाला जा रहा है। इसकी वजह से आसपास की आवासीय कॉलोनियों में भी बदबू फैलने से लोगों का जीना दूभर हो गया है। वहीं पार्क में बनाए गए ग्रीन जोन पर भी दूषित पानी की वजह से नष्ट होने का संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन

सप्ताह भर बाद भी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और दिल्ली से आई टीम मुख्य सीवर लाइन की रुकावट का पता नहीं लगा पाई है। मुख्य सीवर की रुकावट के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। शहर के दिनोद गेट खाड़ी मोहल्ला, आजाद मोहल्ला, सराय चौपटा, माल गोदाम रोड के गांधी नगर व पुरानी गोगा मेडी क्षेत्र के अलावा कृष्णा कॉलोनी में सीवर मैनहोल ओवर फ्लो हो गए हैं। इनका गंदा पानी भी सड़कों पर फैल रहा है। वहीं शहर में पेयजल आपूर्ति भी गड़बड़ा गई है। सरकुलर रोड के नीचे दिनोद गेट के एक मुख्य सीवर मैनहोल की रुकावट ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी सर्दी में पसीने छूटा दिए हैं। वहीं दिल्ली से आई कंपनी के कर्मचारियों को भी अभी तक रुकावट का पता नहीं लगा है। हालांकि कंपनी के कर्मचारियों का दावा है कि लाइन को खाली कर नीचे गहराई में उतरने के बाद ही पता लगाएंगे। फिलहाल कर्मचारी रुकावट वाले सीवर मैनहोल से शहर के गंदे पानी को बाईपास कर दूसरे मैनहोल में डालकर मुख्य डिस्पोजल तक पहुंचाने की व्यवस्था करा रहे हैं।
आई लव भिवानी और स्वच्छता की भी गंदे पानी में दिख रही बदसूरत छवि
नेहरू पार्क में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पेटिंग कराई गई थी। इसमें आई लव भिवानी, मुस्कुराइए आप नेहरू पार्क भिवानी में हैं और स्वच्छ भिवानी के संदेश भी अंकित किए गए। इन संदेशों की नेहरू पार्क में फेले गंदे पानी में छवि ने बदसूरत बना डाला। गंदे पानी के अंदर इन संदेशों की छवि दिखाई दे रही है वहीं पार्क की हरियाली भी एक माह से जमा गंदे पानी की वजह से चौपट हो गई है। इसी गंदे पानी को ठेकेदार के छह कर्मचारी दो टैंकरों के सहारे सेठ किरोड़ीमल पार्क में खुले में डाल रहे हैं, जिससे दूसरे पार्क में भी हवा में बदबू फैल रही है वहीं यहां रोपित किए गए पौधों पर भी संकट छा गया है।
विज्ञापन

सड़क पर लग रहा जाम, एंबुलेंस फंसी
सरकुलर रोड दिनोद गेट महाराजा नीमपाल चौक पर खोदे गए गड्ढे को मिट्टी से पाट दिया, लेकिन सीवर मैनहोल पर पंप सेट लगाए जाने के कारण सड़क भी संकरी हो गई। इस वजह से बुधवार को दिनभर वाहनों का जाम लगा और एंबुलेंस भी जाम में फंसी। मैनहोल के पास पुलिस बेरिकेड लगाकर छोड़ दिया। जिस वजह से घंटाघर से देवसर चुंगी तक दिनोद गेट चौक पर एक-एक कर वाहन ही आगे बढ़ पाए।
हमारा प्रयास है कि मुख्य सीवर लाइन की रुकावट को जल्द से जल्द ठीक करा दिया जाए। इसके लिए कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। फिलहाल नेहरू पार्क में जमा गंदे पानी की निकासी कराकर उसे किरोड़ीमल पार्क में डाला जा रहा है। वहीं कंपनी के कर्मचारी भी रुकावट वाले सीवर मैनहोल को खाली करा इसकी जांच में जुटे हैं। करीब एक सप्ताह भर समस्या निदान में लग सकता है।
विज्ञापन

- सुनील कुमार रंगा, कार्यकारी अभियंता शहरी सीवरेज शाखा
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें