फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: समर्थकों की जुटी रही बाहर भीड़, अंदर नतीजे आने तक अटकी रही प्रत्याशियों की सांसे

विज्ञापन
जिला परिषद प्रत्याशी की जीत के जश्न में ढोल की थाप पर थिरकते समर्थक। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। जिला परिषद के नतीजों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्सुकता दिखी वहीं प्रत्याशियों की नतीजे आने तक सांसे अटकी रही। भिवानी खंड के सात जिला परिषद वार्डों में प्रत्याशियों के नतीजों की घोषणा शिक्षा बोर्ड मुख्यालय के हॉल नंबर एक में की गई। गतगणना के दौरान एजेंटों को भी कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा। प्रत्याशियों के समर्थकों को शिक्षा बोर्ड परिसर के बाहर ही रोक दिया गया। नतीजे आने तक प्रत्याशियों के समर्थक बाहर डटे रहे वहीं मतगणना केंद्र के अंदर प्रत्याशी व एजेंट भी नतीजे आने तक सहमें रहे। विजेता प्रत्याशी केंद्र से चेहरे पर मुस्कान लेकर निकले तो उन्हें समर्थकों ने घेर लिया। शिक्षा बोर्ड परिसर के बाहर निकलते ही ढोल की थाप पर समर्थक थिरकने लगे वहीं गुलाल उड़ाकर अपने चहेते प्रत्याशी को सिर आंखों पर बैठाया। जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों ने अपने चुनावी वायदे को दोहराते हुए इलाके के विकास का संकल्प लिया। उनका कहना था कि वे मतदाताओं के विश्वास से यहां तक पहुंचे हैं, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

किसी ने आका तो किसी ने मंदिर पहुंच टेका माथा
जिला पार्षद व पंचायत समिति सदस्य बनने के बाद किसी ने अपने राजनीतिक आका के यहां पहुंचकर खुशी मनाई तो किसी ने अपने इष्ट देवता के यहां मंदिर पहुंचकर माथा टेका। समर्थक मतगणना केंद्र से नाचते गाते अपने-अपने गांवों में पहुंचे। जिसके बाद जिला पार्षद ने अपने धन्यवादी दौरे शुरू किए।
मतगणना के तुरंत बाद दिया विजेता को सर्टिफिकेट
मतगणना केंद्र के अंदर ही संबंधित चुनावी अधिकारियों ने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की जीत घोषित किए जाने के तुरंत बाद उन्हें सर्टिफिकेट जारी किया गया। जिसके बाद एजेंटों के साथ विजेता प्रत्याशी मतगणना केंद्र से बाहर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें