फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सवा करोड़ से सुधरेगी शहर के जर्जर पार्कों की हालत

Mon, 04 Dec 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी में पार्क में मरम्मत कार्य का नारियत तोड़कर शुभारंभ करते भवानी प्रताप सिंह व अन्य। 
विज्ञापन
भिवानी। नगरपरिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने शहर के जर्जर पार्कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृष्णा कॉलोनी स्थित ओमप्रकाश सरदाना पार्क की मरम्मत के कार्य का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सवा करोड़ से शहर के जर्जर पार्कों की हालत सुधरेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सेक्टर 13, 23, रुद्रा कॉलोनी, शिवनगर, विकास नगर, एमसी कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, बृजवासी कॉलोनी तथा डीसी कॉलोनी में कार्य प्रगति पर है। पार्कों में जरूरत के हिसाब से सामान व उनकी मरम्मत करवाई जा रही है। प्रताप ने इस दौरान जिन इलाकों में लोगों ने पार्कों में सुविधाओं की मांग की। उन सभी पार्कों में सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पार्षद मदन सिंह, पवन सैनी, प्रेम धमीजा के अलावा अनेक लोग मौजूद थे।


हर पार्क का सुधारीकरण करवाया जाएगा
नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में जितने भी जर्जर पार्क है। उन सभी का सुधारीकरण किया जाएगा। जिन पार्कों की दीवारें टूटी हुई हैं, उनकी दीवारों को दुरुस्त करवाया जाएगा। इनके अलावा ग्रील व अन्य कार्य करवाए जाएंगे। शहर के हर पार्क का सुधारीकरण करवाया जाएगा। ताकि लोग आराम से सुबह शाम को भ्रमण कर सकें तथा पार्कों में हरियाली को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि पार्कों व शहर के विकास के लिए सरकार के खजाने लबालब हैं।

भिवानी में पार्क में मरम्मत कार्य का नारियत तोड़कर शुभारंभ करते भवानी प्रताप सिंह व अन्य। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें