फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: घर से लापता किशोर का शव लोहानी के पास जूई फीडर नहर में मिला

Tue, 03 Sep 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी के साहिल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
भिवानी। गांव लोहानी के पास सोमवार दोपहर बाद जूई नहर में घर से लापता हुए एक किशाेर का शव मिला। परिजनों ने किशोर के लापता होने की रपट अनाज मंडी पुलिस चौकी में रविवार दोपहर बाद दर्ज कराई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, वहीं पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

शहर के दिनोद रोड बालाजी कॉलोनी निवासी राहुल ने बताया कि वे तीन भाई-बहन थे। इसमें बड़ा वह और उसके बाद उसकी एक बहन है और सबसे छोटा भाई 13 साल का साहिल था। साहिल दसवीं कक्षा में पढ़ता था। साहिल रविवार दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसे हर संभव जगह तलाशा, लेकिन कहीं नहीं मिला। शाम को भाई की गुमशुदगी की रपट अनाज मंडी पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी। सोमवार दोपहर बाद गांव लोहानी के समीप खेत मालिक ने जूई फीडर नहर में एक शव देखा। जिसकी जानकारी उन्हें लगी तो वे पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस के जांच अधिकारी एचसी संदीप ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई राहुल ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या के बाद शव नहर में फेंका गया है। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असल वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें