फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आज प्रस्तावित प्रजापति समाज की बैठक का एजेंडा तैयार

Sun, 01 Sep 2024 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। प्रजापति समाज के बुद्धिजीवियों की बैठक एक सितंबर को शाम चार बजे स्थानीय दिनोद गेट स्थित चेतराम प्रजापति धर्मशाला में होगी। इस बैठक को लेकर स्थानीय दिनोद गेट स्थित जयभगवान ठेकेदार के निवास पर समाज के बुद्धिजीवियों की बैठक हुई। इसमें एक सितंबर को होने वाली बैठक का एजेंडा तैयार किया गया।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग नेता राजेंद्र तंवर ने बताया कि एक सितंबर को होने वाली बैठक में प्रजापति समाज की राजनीतिक भागीदारी एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मंथन किया जाएगा। यह बैठक पूरी तरह से गैर राजनीतिक होगी, जिसमें किसी भी राजनीतिक दल का हस्तक्षेप नहीं है।
उन्होंने कहा कि भिवानी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 20 हजार वोट प्रजापति समाज के है और प्रजापति समाज के साथ पिछड़ा वर्ग के करीब 70 हजार वोट है। लेकिन आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने भिवानी शहर से किसी पिछड़े वर्ग के नेताओं को टिकट नहीं दै, जिसके चलते आज तक पिछड़ा वर्ग लोगों का उत्थान नहीं हो पाया है। बैठक का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर मंथन करना रहेगा।
विज्ञापन

तंवर ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में किसी भी सरकार को बनाने में पिछड़ा वर्ग अहम भूमिका रखता है और इसमें सबसे बड़ी संख्या प्रजापति समाज की है। लेकिन इसके बावजूद भी आज तक प्रजापति समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित नहीं की गई है। इसी को लेकर एक सितंबर की बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा तथा राजनीतिक दलों से उनके हक मांगे जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें