भिवानी। डीएलएड प्रवेश-वर्ष 2019 के प्रथम व द्वितीय वर्ष (री-अपीयर) एवं प्रवेश-वर्ष 2020 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। पात्र छात्र-अध्यापकों के लिए प्रवेश-पत्र सात फरवरी को जारी कर दिए गए हैं। पत्र संस्था की लॉगइन आईडी से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड अध्यक्ष प्रो जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि सभी छात्र-अध्यापकों के प्रवेश पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटबीएसईएचडॉटओआरजीडॉटइन पर दिए गए लिंक से संबंधित संस्था अपना यूजर आईडी पासवर्ड इस्तेमाल कर डाउनलोड कर सकती हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि संस्था के मुखिया व छात्र-अध्यापक विशेष ध्यान रखें कि प्रवेश-पत्र का रंगीन प्रिंट ए-चार साइज पेपर पर फोटो के साथ लिया जाना अनिवार्य है। संवाद