फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग करने का मुख्य आरोपी का साथी गिरफ्तार

Mon, 24 Jul 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लोहारू डिटेक्टिव टीम के साथ मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी के साथी पमनजीत उर्फ आकू को सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 20 जुलाई को लोहारू डिटेक्टिव टीम पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी थी, जबकि उसका साथी भी चोटिल हुआ था।
विज्ञापन

गांव देवसर दिनोद मार्ग पर लोहारू डिटेक्टिव टीम इंचार्ज एसआई कृष्ण मलिक की टीम ने नाकाबंदी कर दिनोद की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी, जिसमें जवाबी फायरिंग में गांव दिनोद निवासी अजय के पांव में गोली लगी, जबकि उसका साथी मंजीत बाइक फिसलने से गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों से पांच पिस्तौल और करीब 150 कारतूस बरामद किए थे। आरोपी जेजेपी नेता मनोज यादव दिनोदिया की हत्या की साजिश रचते हुए उसे अंजाम देने जा रहे थे। दोनों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया था, जहां पर दोनों के खिलाफ सदर पुलिस ने केस दर्ज किया था। सदर थाना के एएसआई राकेश कुमार ने नागरिक अस्पताल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान मनजीत उर्फ आकू, निवासी दिनोद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी मंजीत को न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें