फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पपोसा में अध्यापक के गले में पशु बांधने की जंजीर फंसने से मौत

Mon, 14 Oct 2024 05:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव पपोसा के एक सरकारी अध्यापक की गले में पशु की जंजीर अटकने से मौत हो गई। पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव पपोसा निवासी 45 वर्षीय मास्टर बलराज खानक के विद्यालय में जेबीटी अध्यापक के पद पर कार्यरत था। रविवार सुबह उठकर वह पशुओं को चारा डालकर पानी पिलाने का प्रयास कर रहे थे कि भैंस की जंजीर उनके गले में अटक गई। पशु के खींचने पर वे इसे निकाल नहीं पाए और वहीं गिर गया। परिजनों द्वारा उसे हांसी के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। मृतक मास्टर बलराज तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी दो बहनें हैं। मृतक की पत्नी किरण गृहिणी व दो बच्चे लड़के जिसमें एक 8 वर्ष व दूसरा 6 वर्ष का है।
थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि गांव पपोसा के शिक्षक के गले में भैंस की जंजीर से मृत्यु का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस टीम द्वारा शिक्षक का पोस्टमार्टम कर इत्तेफाकिया मामला दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें