फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: श्रेष्ठ कलाकार चुनी गईं आरजू और कंचन

Mon, 01 Jul 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी में टाबर उत्सव के समापन पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं बीईओ विजय प्रभा व अन्य। 
विज्ञापन
लोहारू। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिलास्तरीय ग्रीष्मकालीन टाबर उत्सव रविवार को संपन्न हो गया। बीईओ विजय प्रभा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के समापन समारोह में सांस्कृतिक जिला संयोजक संजय सैनी मुख्य अतिथि रहे। समापन समारोह के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहां लगी प्रदर्शनी में आरजू और कंचन श्रेष्ठ कलाकार चुनी गईं। इसलिए उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग और विद्यालय शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित टाबर उत्सव के दौरान हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों ने 30 दिनों की इस कार्यशाला में मूर्तिकला, चित्रकला, पोस्टर बनाओ, पीओपी कलाकृति बनाना सीखा। अंतिम दिन उनका प्रदर्शन भी किया।
मेजबान विद्यालय के प्राचार्य राजीव आर्य ने बताया कि 30 दिन तक विद्यालय में टाबर उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान जोनल संयोजक धर्मपाल डूडी और उनके सहायक कर्मपाल ने बच्चों को कई हस्तकौशल सिखाए। खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा एवं जिला संयोजक संजय सैनी ने बताया कि ऐसे उत्सव बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का काम करते हैं। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी उमेद सिंह, जयप्रकाश रंगा, राजीव वत्स, कमल शर्मा, राजेश कुमारी, नीलम देवी, अर्विन, सुनीता, दिनेश, रेणु शर्मा, विनीत सहित कई अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें