नागरिक अस्पताल में पुलिस की गाड़ी में लाया गया चर्च की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री घोटाले का आरोपी तह
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। बैप्टिस्ट विवादित भूमि प्रकरण में जेल गए निलंबित तहसीलदार की शुक्रवार रात को अचानक तबियत बिगड़ गई। शनिवार सुबह उसे जिला जेल प्रशासन के कर्मी अन्य बंदियों के साथ सरकारी बस में नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां नागरिक अस्पताल के चिकित्सक ने चेकअप किया। उसके कुछ जरूरी टेस्ट कराए जाने की सलाह दी गई और उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद पांच सुरक्षा कर्मियों की गार्द उन्हें रोहतक पीजीआई लेकर पहुंची।
भिवानी के निलंबित तहसीलदार रवींद्र मलिक को बैप्टिस्ट विवादित भूमि प्रकरण में स्टेट विजिलेंस की एसआईटी ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। एसआईटी ने दो दिन का रिमांड लेने के बाद उन्हें न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार भेजा था। शुक्रवार को रवींद्र मलिक की छाती और एक हाथ में अचानक सुनापन महसूस होने की बात कही गई। जिसके बाद उन्हें शनिवार सुबह नागरिक अस्पताल में चेकअप के लिए लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे कुछ जरूरी टेस्ट कराने के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जिसके बाद पांच सुरक्षा कर्मियों की गाद उन्हें शुक्रवार शाम को रोहतक पीजीआई लेकर गई। वहीं बैप्टिस्ट विवादित भूमि प्रकरण में छह अन्य आरोपी भी जिला कारागार के अंदर बंद है। मामले की जांच स्टेट विजिलेंस की एसआईटी कर रही है।