फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पांच दिन चलने के बाद सुंदर सब ब्रांच व मिताथल बंद, आज से जूई फीडर में मिला 900 क्यूसेक पानी

Thu, 21 Mar 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी जिले में गर्मियों की शुरुआत में बने गंभीर जल संकट से उबरने के लिए सिंचाई विभाग अधिकारियों के प्रयास अब सार्थक होते दिख रहे हैं। पांच दिन चलने के बाद सुंदर सब ब्रांच और मिताथल फीडर बंद हो गई है। अब तक बंद पड़ी जूई फीडर में वीरवार से 900 क्यूसेक पानी मिला है।
विज्ञापन

जूई फीडर में पानी आने से शहरी दायरे के जलघर और जिले के करीब 72 गांवों के जलघर टैंकों को भरना संभव हो पाएगा। हालांकि सिंचाई विभाग अधिकारियों ने नहरी पानी पांच दिन और एक्सटेंडेड किए जाने की सिफारिश भी मुख्यालय को भेजी है। वहीं अधिकारियों का दावा है कि सभी टैंकों को पर्याप्त नहरी पानी मिलेगा। जूई फीडर को पानी मिलने से होली से पहले ही जल संकट से निजात के असार भी बने हैं।
भिवानी शहर के पुराने जलघर के टैंकों को जूई फीडर से ही पानी की आपूर्ति मिलती है। जिले में 17 मार्च से नहरों में पानी हैं, मगर जूई फीडर को अब तक बंद किया हुआ था, इसकी वजह 2150 क्यूसेक के मुकाबले सिर्फ 950 क्यूसेक पानी मिलना है। करीब पांच दिनों तक सुंदर सब ब्रांच और मिताथल फीडर में पानी दिया गया, जिससे की इन दोनों ही नहरों से जुड़े गांवों के जलघर टैंक और जोहड़ पानी से भरे जा सकें। वहीं अब सिंचाई विभाग अधिकारियों ने मुख्यालय से अनुमति लेने के बाद सुंदर सब ब्रांच और मिताथल को बंद कर जूई नहर में डिमांड के अनुरूप 900 क्यूसेक पानी छोड़ा है। नहर में पर्याप्त पानी होने से यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर तीन दिन भी पानी चला तो टैंक भर जाएंगे। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पांच दिन नहरी पानी एक्सटेंडेड यानी बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


शहर की बाहरी काॅलोनियों में बने पानी को लेकर विकट हालात, महंगे दाम खरीद रहे टैंकर
शहर की बाहरी कॉलोनियों में पीने के पानी को लेकर हालात काफी बिगड़ गए हैं। कई कॉलोनियों के अंदर तो सप्ताह भर से पानी नहीं आया है। ये लोग महंगे दामों पर पानी के टैंकर खरीदकर पीने को मजबूर हैं। हालांकि गर्मियों की शुरूआत में ही पानी के टैंकर के दाम 800 से 1200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जबकि अभी गर्मी में टैंकरों की डिमांड और अधिक बढ़ेगी। हालांकि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भी पानी के टैंकर बाहरी कॉलोनियों में भिजवा रहे हैं। रोजाना 35 से 40 टैंकर ही जा रहे हैं, ऐसे में डिमांड 60 से 70 टैंकों की बनी है।
जूई फीडर में वीरवार से 900 क्यूसेक पानी दिया गया है। पांच दिन नहरी पानी एक्सटेंशन की डिमांड भी मुख्यालय को भेजी है। डिमांड के अनुरूप जूई फीडर में पानी दिया गया है, हमारा प्रयास रहेगा कि इस दौरान सभी जलघर के टैंक भर दिए जाएंगे।
-अमनदीप देशवाल, कार्यकारी अभियंता, जूई वाटर सर्विसेज सिंचाई विभाग भिवानी।
शुक्रवार से जलघर के टैंक भरना शुरू हो जाएंगे। अगर टैंकों के लिए पर्याप्त नहरी पानी मिलता है तो शहर को होली से पहले ही राशनिंग से निजात मिल जाएगी और नियमित पेयजल आपूर्ति देना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

-सतीशचंद्र, एसडीओ, शहरी पेयजल शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें