गांव असावरी निवासी साधुराम पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। शनिवार शाम वह घर से दवाई लेकर आने का नाम लेकर गया था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। रविवार सुबह किसी ने नहर किनारे पेड़ पर एक शव लटकता देखा तो इसकी जानकारी तुरंत अन्य ग्रामीणों को दी।
फंदे पर लटकता शव साधुराम का ही मिला। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना आदमपुर पुलिस चौकी में दी।