फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: विद्यार्थी कल तक दर्ज करवा सकेंगे पंजीकरण फार्म में फोटो अभिभावकों का आधार नंबर

Tue, 08 Oct 2024 04:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी अंतिम तिथि नौ अक्तूबर है। इसके बाद पंजीकरण करवाने वाले विद्यार्थियों को विलंब शुल्क देना होगा। शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों की पंजीकरण प्रक्रिया में अभिभावकों को भी शामिल किया है। अब विद्यार्थियों को पंजीकरण आवेदन पत्र में अभिभावकों का आधार नंबर जरूर देना होगा। विद्यार्थी की फोटो भी केवल स्कूल की वर्दी वाली ही अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2024-2025 से 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए राजकीय और निजी स्कूलों के विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने अंतिम तिथि नौ अक्तूबर तय की है।



बोर्ड की ओर से पहली बार ऐसी व्यवस्था की गई है जिसमें छात्रों के साथ ही अभिभावकों को भी अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। ऐसा न करने पर विद्यार्थी का पंजीकरण निरस्त हो जाएगा। ऐसे विद्यार्थी जिनका पंजीकरण हो चुका है और वे कक्षा 9वीं या 11वीं फेल हुए थे, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की जरूरत नहीं है। ऐसे विद्यार्थियों को सिर्फ अपने डाटा को अपडेट करना होगा। इसके लिए उन्हें 100 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
विज्ञापन


जो विद्यार्थी नौ अक्तूबर तक अपना पंजीकरण नहीं करा पाएंगे, उन्हें विलंब शुल्क देना होगा। इसके लिए 16 अक्तूबर तक 100 रुपये, 23 अक्तूबर तक 200 रुपये, 30 अक्तूबर तक 300 और छह नवंबर तक 1,000 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। विद्यार्थी आठ से 13 नवंबर तक ऑनलाइन संशोधन कर सकेंगे।





विद्यार्थियों को पंजीकरण के समय अपने माता-पिता का आधार नंबर अंकित करना होगा। इसके साथ विद्यार्थी को स्कूल की वर्दी में अपनी फोटो भी अपलोड करनी होगी। पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि नौ अक्तूबर है। - डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें