फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बाढ़, भूकंप से बचाव के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। स्थानीय चौ. बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बाढ़, भूकंप, आग आदि प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के टिप्स दिए गए। प्राचार्य डॉ. जगमेश कुमार जाखड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं को एनडीआरएफ की भूमिका के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर देवराज ने युवाओं को बाढ़, भूकंप, आग से बचाव, डूबते हुए व्यक्ति को बचाना, छोटे बच्चों के गले में फंसी वस्तु को निकालने तथा आपात स्थिति में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को प्राथमिक उपचार प्रदान करने सहित कई प्रकार के प्रशिक्षणों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा या विकट स्थिति में मौके पर मौजूद संसाधनों का प्रयोग और व्यक्ति की सूझबूझ से जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाया जा सकता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संयोजक एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. सुखबीर सिंह ने अपने जीवन के कुछ अनुभव भी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों के साथ साझा किए। इस अवसर पर डॉ. मुकेश चहल, डॉ. अनिरुद्ध, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. अशोक, डॉ. पूनम, नीलम, पिंकी, अमिताभ आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें