लोहारू। चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. सुखबीर सिंह की अध्यक्षता में स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में एमए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें छात्रा रेखा मिस फ्रेशर, राकेश सिंह मिस्टर फ्रेशर, प्रियंका मिस पर्सनैलिटी, प्रिया जांगिड़ बेस्ट परफॉर्मर और रिंकू मिस टैलेंट चुनी गईं।
प्राचार्य डॉ. सुखबीर सिंह और एमए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने इस वर्ष प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
छात्रा प्रीति और नवीन कुमार ने संचालन किया। प्रो. अनिरुद्ध, डॉ. अजय वशिष्ठ, प्रो. सुजीत, डॉ. संदीप भारद्वाज, डॉ. सीमा, डॉ. सुनील, डॉ. अशोक, विनोद, राजेंद्र, डॉ. पूनम, मंजू, सरिता, प्रो. विजय आदि ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। आयोजन में राकेश कुमार, मनीष कुमार, आशा, रितु, शीला, पूजा, ज्योति, पायल, राहुल आदि का सहयोग रहा।
छात्रों को वापस मिलेगी बस पास की जमा राशि
भिवानी। बस पास बनवाने के लिए छात्रों की ओर से जमा करवाए गए रुपये चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) की ओर से लौटाए जाएंगे। इसके लिए सीबीएलयू ने विद्यार्थियों को 15 अक्तूबर तक संबंधित विभाग में आवेदन पत्र जमा करवाने के लिए कहा है। 15 अक्तूबर तक आवेदन न करने वाले छात्रों को यह सुविधा नहीं मिल सकेगी।
राज्य सरकार ने नए सत्र से स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के बस पास मुफ्त बनाए जा रहे हैं जबकि छात्राओं के बस पास पहले से ही सरकार मुफ्त में बना रही है। नए सत्र से बस पास बनवाने के लिए छात्रों ने रुपये जमा करवाए थे लेकिन अब सरकार से सभी विद्यार्थियों के मुफ्त बस पास बनाने के कारण शुल्क जमा कर चुके करीब 250 छात्रों के रुपये लौटाए जाएंगे।
इसके लिए छात्रों को 15 अक्तूबर तक आवेदन पत्र के साथ बैंक पासबुक या चेक की कॉपी लगाकर संबंधित विभाग में जमा करवाना होगा। इसके बाद विश्वविद्यालय छात्रों के खातों में बस पास की राशि लौटा देगा। 15 अक्तूबर तक आवेदन न करने वाले छात्र इस सुविधा से वंचित रहेंगे।
-फोटो : 28 वर्सन :::::::::
जिन छात्रों ने बस पास के रुपये जमा करवाए थे। विश्वविद्यालय की ओर से उनके रुपये लौटाए जाएंगे। इसके लिए छात्रों को 15 अक्तूबर तक बैंक खाते की कॉपी लगाकर संबंधित विभाग में आवेदन करना है। 15 अक्तूबर तक आवेदन न करवाने वाले छात्र रुपये न मिलने के स्वयं जिम्मेदार होंगे। - रजत चौधरी, पास लिपिक, सीबीएलयू, भिवानी।