फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अस्थायी शेल्टर होम में होगा आवारा कुत्तों का बधियाकरण और रेबीज फ्री टीकाकरण

Thu, 11 Dec 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। आवारा कुत्तों की जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में नगर परिषद प्रशासन द्वारा अस्थायी शेल्टर होम तैयार कराया जा रहा है। भिवानी शहरी क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने और बधियाकरण करने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इसके अलावा, बवानीखेड़ा, सिवानी और लोहारू शहरी क्षेत्र के लिए भी जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे। जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक ने बताया कि डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में उचित स्थान पर अस्थायी शेल्टर होम स्थापित किया जा रहा है। यहां आवारा कुत्तों को लाया जाएगा और उनका बधियाकरण तथा रेबीज का फ्री टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद कुत्तों को उसी स्थान पर छोड़ दिया जाएगा जहां से उन्हें उठाया गया था। उन्होंने बताया कि बधियाकरण और टीकाकरण का कार्य एजेंसी करेगी लेकिन यह पूरी प्रक्रिया पशुपालन विभाग की देखरेख में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें