कार्यक्रम में अतिथि का स्वागत करते स्टाफ के सदस्य।
भिवानी। पंडित सीताराम शास्त्री बीएड ट्रेनिंग कॉलेज में हेमंत सैनी कल्चर थिएटर एंड वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रोहित यादव और लेखा एवं कार्यक्रम सहायक जयशंकर के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य विकास ने की।
बीएलओ बंसीलाल और डॉ. श्रेया ने बताया कि मतदान के माध्यम से नागरिक अपने नेता चुनने और सरकार का नेतृत्व करने का अधिकार प्राप्त करते हैं। लोकतंत्र के महत्वपूर्ण पहलू के लिए मतदान कर्मियों की जागरूकता और उन्हें सही तरीके से मतदान करने के लिए समर्पण अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान मतदाता जागरूकता के महत्व, इसके लाभ, चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी का महत्व पर चर्चा भी हुई। इस मौके पर रेखा, मधु, मोनिका, ज्योति, आंचल, श्रुति, प्रदीप, भावना, नंदिनी ललिता, प्रियंका, शालू, तुषार, साहिल मौजूद रहे।