भिवानी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे सीकर-लोहारू स्पेशल ट्रेन का दिसंबर तक विस्तार किया गया है। स्पेशल ट्रेन के चलने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04853/04854 सीकर-लोहारू-सीकर स्पेशल ट्रेन का विस्तार किया जा रहा है। लोहारू से यह ट्रेन सुबह 4:20 बजे चलती है और दो घंटे 30 मिनट में सीकर पहुंच जाती है। वापसी में ये ट्रेन सीकर से रात को नौ बजकर दस मिनट पर चलेगी। इसका लोहारू पहुंचने का समय रात 11:50 बजे है।