फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजन की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता : महावीर कौशिक

Tue, 22 Oct 2024 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते नगर परिषद इओ राजा राम। 
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से नगर परिषद कार्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। आमजन की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसी कड़ी में नगर परिषद ईओ राजा राम की अध्यक्षता में नगर परिषद कार्यालय में समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं और बीडीपीओ कार्यालय में बीडीपीओ सोमबीर कादयान ने आमजन की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


ईओ राजा राम ने शिविर में लोगों की प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनों आदि से संबंधित मामलों की समस्याएं सुनीं। मंगलवार को समाधान शिविर में चार समस्याएं आई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने व आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है। समाधान शिविर में आने वाले समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाएगा। सरकार ने प्रत्येक कार्य दिवस में समाधान शिविर का आयोजन करके लोगों की समस्याओं को दूर करने का उद्देश्य रखा है। सरकार का यह कदम आमजन को सुविधा प्रदान करेगा व बेहतर और समृद्ध समाज के निर्माण में सहायक रहेगा। सरकार निरंतर लोगों के जीवन स्तर को सुधारने और समृद्धि को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर बीडीपीओ कार्यालय में बीडीपीओ सोमबीर कादयान की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि ये शिविर सभी कार्य दिवस में सुबह 9 से 11 बजे तक अपनी शिकायत दे सकता हैं। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के साथ त्वरित समाधान किया जाएगा। इस दौरान एसडीओ पंचायती राज प्रवीण बजाज, एसईपीओ व ग्राम सचिव और रेवेन्यू पटवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें