फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़फोड़ करने वालों का होगा सामाजिक बहिष्कार

Mon, 29 Feb 2016 12:50 AM IST
भिवानी ब्यूरो ।
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सर्वजातीय सद्भावना सभा में जुटे लोगों ने आंदोलन की आड़ में तोड़फोड़ करने वालों को कठोर दंड देने व सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया है। साथ ही पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव की अगुवाई में 31 सदस्यीय जिला स्तरीय सद्भावना कमेटी का गठन किया गया।रविवार को पूर्व मंत्री वासुदेव के आवास पर हुई सभा की अध्यक्षता भिवानी बार के पूर्व अध्यक्ष सोहनलाल मक्कड़ ने की। सभा का आयोजन पूर्वमंत्री ने किया।  वक्ताओं ने प्रदेश में आपसी भाईचारा व शांति का वातावरण कायम करने के लिए अनेक सुझाव भी दिए। सभी ने जाट आरक्षण आंदोलन की आड़ में उपद्रव करने वालों को सख्त सजा देने व तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करने की मांग की गई। बैठक में पांच सूत्रीय प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसमें सभी 36 बिरादरियों की एकता की हिमायत और समाज को तोड़ने वाले तत्वों के प्रयासों की भर्त्सना की गई। ऐसे तत्वों की पहचान कर सामाजिक बहिष्कार करने बारे प्रस्ताव भी पारित किया गया। एक अन्य प्रस्ताव में प्रदेश की सद्भावना व भाईचारे को तोड़ने का प्रयास करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज किया जाए। इस अवसर पर पूर्व एसडीएम आरसी शर्मा, महादेव शर्मा, रामप्रताप शर्मा, धर्मबीर नेहरा, अविनाश सरदाना, जोगेंद्र सिंह, कुसुम शर्मा, छाजुराम, विजय पचगांवा, विरेंद्र किरोड़ी, सज्जन बलाली, शीशराम मेचू, ब्रह्मानन्द एडवोकेट, सत्यनारायण बागड़ी, खुशीराम एडवोकेट, दलबीर उमरा, बिजेंद्र सिंह एडवोकेट, डॉ. आत्मप्रकाश, रामचंद्र कौंटिया, ओमस्वरूप शर्मा, पूर्व सरपंच विश्वनाथ, बिजू एडवोकेट, जयबीर बापोड़ा, धर्मबीर फौजी व रामअवतार नौरंगाबाद, कृष्ण जांगड़ा प्रधान, दिनेश  सरपंच उमरावत, भानू सरपंच रेवाड़ी, राजेश सरपंच ढाणी हरसुख, मा. भंवर सिंह, अनिल सैनी, संदीप सैनी, दीदार भारद्वाज, जगदीश जांगड़ा, रामकुमार जांगड़ा, जोरावर सिंह मिस्त्री, आत्मप्रकाश कालड़ा, सुरेंद्र सेठी, अजय गैसवाला, राजेश बीडीसी, सूरजमल नंबरदार, डिम्पू धायल, रतन धायल, सुरेश प्रधान मांगेराम पार्षद, अरूण शर्मा, हरिसिंह सांगवान, शीशराम चेयरमैन, कांशीराम, कल्लू भट्ट, विजय शर्मा पूर्व पार्षद, रामू जेवड़ीवाला, आनन्द सांगवान, रूपेंद्र ग्रेवाल, मुरलीधर शास्त्री, बिल्लू बादशाह, नरेंद्र शर्मा, खुशीराम पाराशर, अजीत धनाना आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें