फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: किलोमीटर स्कीम की चलती बस के बोनट से उठा धुआं, सवारियों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
चंडीगढ़ से ​भिवानी आई किलोमीटर स्कीम की बस जिसके इंजन में धुआं उठा। 
विज्ञापन
भिवानी। चंडीगढ़ से भिवानी के लिए आ रही किलोमीटर स्कीम की एक बस में अचानक ही बोनट से धुआं उठने लगा। बस के अंदर काफी धुंआ भर गया तो सवारियों का दम भी घुटने लगा। अचानक ही चालक को बस पर ब्रेक लगाना पड़ा। सवारियों ने बस से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। हालांकि बोनट में आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। काफी देर बाद बस को रवाना किया।
विज्ञापन

दरअसल, चंडीगढ़ से बुधवार दोपहर 11 बजकर 40 मिनट पर किलोमीटर स्कीम के तहत लगाई गई बस भिवानी के लिए रवाना हुई थी। ये बस रोहतक से निकलने के बाद जब भिवानी आ रही थी तो अचानक ही बोनट से धुआं उठने लगा। धुआं इतना ज्यादा था कि बस में सवार करीब 80 सवारियों का दम घुटने लगा। ऐसे में जब सवारियां चिल्लाने लगी तो बस चालक ने ब्रेक लगा दिया। सवारियों के बस से नीचे उतरने के बाद कर्मचारियों ने बस के इंजन को देखा तो काफी गर्म हो चुका था और उससे चिंगारी निकलने की वजह से ही बोनट से धुआं उठने लगा। बोनट पर लगा प्लास्टिक का कवर भी झुलस चुका था। इससे सवारियों का सांस लेने में भी कठिनाई होने लगी थी। हालांकि इस हादसे में कोई सवारी हताहत नहीं हुई, लेकिन काफी देर बाद बस को भिवानी बस स्टैंड पर लाया गया। बस शाम पौने सात बजे भिवानी बस स्टैंड पर पहुंची, जिसके बाद उसे कर्मशाला में जांच के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें