फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय में हुआ स्मार्ट निवेशक कार्यक्रम

Sat, 21 Sep 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय सभागार में वाणिज्य विभाग की ओर से एक दिवसीय स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम के तहत विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. उमेद जांगड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड, एसआईपी (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान), प्राइमरी और सेकेंडरी मार्केट जैसे निवेश साधनों के बारे में जागरूक करना था, ताकि वे सही और सूचित निवेश निर्णय ले सकें।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जफरुद्दीन ने म्यूचुअल फंड के लाभ, अल्पकालीन और दीर्घकालीन निवेश की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय कैसे विविधीकरण के जरिए जोखिम को कम किया जा सकता है और एसआइपी के माध्यम से नियमित एवं अनुशासित निवेश कैसे किया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने प्राइमरी और सेकेंडरी मार्केट की कार्यप्रणाली को समझने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने इन निवेश विकल्पों के फायदों को रेखांकित करते हुए यह बताया कि कैसे दीर्घकालीन निवेश से वित्तीय स्थिरता और सुरक्षा प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन और स्वागत प्राध्यापक डॉ. बजरंग ने किया। उन्होंने वक्ता का परिचय देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के दिनेश कुमार, विजय कुमार, पिंकी, मीडिया कमेटी सदस्य सहित स्टाफ सदस्य और छात्र छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें