फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के छह लाख 58 हजार 522 मतदाता: नरवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में आठ लाख 98 हजार 949 नागरिक हैं। इनमें छह लाख 58 हजार 522 वोटर हैं, जिसमें तीन लाख 50 हजार 441 पुरुष, तीन लाख 80 हजार 73 महिला शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 30 अक्तूबर और ग्राम पंचायतों के पंच व सरपंच के लिए दो नवंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला के 312 ग्राम पंचायतों के लिए 826 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं। खंड बवानीखेड़ा के लिए 109 मतदान केंद्र, बहल के लिए 65, भिवानी के लिए 259, कैरू के लिए 78, लोहारू के लिए 82, सिवानी के लिए 90 और तोशाम के लिए 143 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं। खंड बवानीखेड़ा में 86 हजार 305 वोटर हैं, जिसमें से 45 हजार 965 पुरुष, 40 हजार 339 महिला शामिल है।
वहीं खंड बहल में 51 हजार 297 वोटर हैं, जिसमें से 27 हजार 40 पुरुष, 24 हजार 256 महिला शामिल है। खंड भिवानी में दो लाख 23 हजार 93 वोटर हैं, जिसमें से एक लाख 19 हजार 343 पुरुष, एक लाख तीन हजार 747 महिला शामिल है। खंड कैरू में 62 हजार 64 वोटर हैं, जिसमें से 33 हजार 140 पुरुष, 28 हजार 923 महिला शामिल है। खंड लोहारू में 62 हजार 661 वोटर है, जिसमें से 32 हजार 954 पुरुष, 29 हजार 706 महिला शामिल है। इस प्रकार खंड सिवानी में 60 हजार 259 वोटर हैं, जिसमें से 32 हजार 101 पुरुष, 28 हजार 158 महिला शामिल है। खंड तोशाम में एक लाख 12 हजार 843 वोटर हैं, जिसमें से 59 हजार 898 पुरुष, 52 हजार 944 महिला शामिल है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जिले में जिला परिषद के लिए 22 सीट, पंचायत समिति के लिए 144 सीट है। इनमें से खंड बवानीखेड़ा में 23, बहल में 13, भिवानी में 30, कैरू, लोहारू व सिवानी में 16-16 व तोशाम में 30 सीट है। जिले में पंच के लिए 3211 सीट है। इनमें खंड बवानीखेड़ा में 385, बहल में 272, भिवानी में 942, कैरू में 337, लोहारू में 387, सिवानी में 334 और तोशाम में 554 सीट है। जिले में सरपंच के लिए कुल 312 सीट है। इनमें से खंड बवानीखेड़ा में 33, बहल में 29, भिवानी में 78, कैरू में 35, लोहारू में 45, सिवानी में 37 और तोशाम में 55 सीट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें