भिवानी: जबरन मकान पर कब्जा करने के आरोप में औद्योगिक थाना पुलिस द्वारा साथियों सहित पकड़ा गय
भिवानी। पुलिस ने एक मकान पर कब्जा करने व मकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ करने के मामले में आरोपी राजू नांगल सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य पांच आरोपियों की पहचान घुसकानी निवासी सोनू, दादरी गेट निवासी मनदीप, गुजरानी निवासी गौरव, सालावास निवासी रोहित, शांति नगर निवासी मनोज को गिरफ्तार किया है।
आरोपियाें के पास से वारदात में प्रयोग की गई एक फॉरच्यूर्नर, तीन डंडे, एक रॉड व मकान से चाेरी किया गया डीवीआर बरामद किया है। न्यायालय ने सोनू, मनदीप और गौरव को जिला कारागार में भेजने के आदेश दिए हैं। जबकि राजीव उर्फ राजू नांगल, मनोज और रोहित को पुलिस ने दो दिनों के रिमांड पर लिया है। शांति नगर निवासी कृष्ण ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके मकान पर कुछ युवकों ने राजू नांगल के कहने पर उनके मकान में घुसकर सामान की तोड़फोड़ करने, ताला लगाकर घर पर कब्जा करने और ताला तोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस शिकायत पर पुलिस ने औद्योगिक पुलिस थाना में आरोपियों पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। इसी केस में कार्रवाई करते हुए एएसआई अमरजीत सिंह ने आरोपियों को पालुवास मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरपी राजू नांगल पर हत्या, हत्या का प्रयास व अन्य प्रकार के 29 केस दर्ज है।