फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भाजपा के घोषणा पत्र में भिवानी के लिए झींगा पालन एक्वा एकीकृत उत्कृष्टता केंद्र और महिला सुरक्षा बना मुद्दा

Fri, 20 Sep 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भाजपा के घोषणा पत्र में भिवानी के लिए झींगा पालन एक्वा एकीकृत उत्कृष्टता केंद्र और महिला सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से शामिल किया गया है। इसमें शक्ति पुलिस थानों का विस्तार, पिंक पीसीआर वैन की संख्या दोगुना करने सहित शिक्षण संस्थाओं में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी शामिल है।
विज्ञापन

भाजपा के इस घोषणा पत्र में भिवानी के लिए झींगा पालन से लोगों की आमदनी बढ़ाने और महिला सुरक्षा को ही फोकस किया गया है। घोषणा पत्र में महिला, युवा वर्ग को साधने का प्रयास किया गया है, जबकि बुजुर्ग और सीनियर सिटीजन के मुद्दे घोषणा पत्र में गौण हैं।
भिवानी जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी माहौल अब परवान चढ़ने लगा है। ऐसे में भाजपा ने जिला वार अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है। इसके हिसाब से भिवानी को खारे पानी की मछली झींगा पालन को बढ़ावा देना शामिल किया है। इसके लिए झींगा पालन एक्वा एकीकृत उत्कृष्टता केंद्र खोलने की बात कही गई है। हालांकि झींगा पालन के लिए लोहारू क्षेत्र में पहले से ही ये उत्कृष्टता केंद्र बन चुका है। जहां खारे पानी से किसान परंपरागत खेती को छोड़ा झींगा पालन में जुटे हैं।
विज्ञापन

लोहारू क्षेत्र में बहल और सिवानी क्षेत्र का अधिकांश इलाका ऐसा है, जहां पर भूमिगत पानी भी पीने लायक नहीं है। यहां पर सालाना बारिश भी औसतन बहुत कम होती है। यही हाल भिवानी विधानसभा क्षेत्र का भी है, जहां कई गांवों का भूमिगत जलस्तर का स्वाद अब बिगड़ चुका है। ऐसे गांवों के किसानों के लिए झींगा पालन आमदनी बढ़ाने और परंपरागत खेती छोड़ने के बाद भी आय का एक जरिया बन सकता है।
वहीं शक्ति पुलिस थानाें और पिंक पीसीआर के जरिए शहरी दायरे में महिला सुरक्षा को बढ़ाने पर भी जोर दिया है। हालांकि महिला सुरक्षा को लेकर पहले से ही पुलिस प्रशासन कई अहम कदम उठा चुका है। इसमें शहर के अंदर दौड़ रहे सभी ऑटो रिक्शा को यूनिक आईडी नंबर जारी करना है। डायल 112 के साथ दुर्गा शक्ति की टीम भी इस दिशा में पहले से काम कर रही है। भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का महिला और युवा मतदाताओं पर कितना असर पड़ेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

भाजपा ने हमेशा ही झूठ और जुमलों की राजनीति की है। भिवानी विधानसभा क्षेत्र और जिले में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। उनकी हालत पर न तो सरकार कोई सुध ले रही है न पिछले दस साल में यहां के जनप्रतिनिधि ने वहां पहुंचकर उनका हाल जाना है। हम खुद जनसंगठनों के माध्यम से ऐसे लोगों की आवाज बुलंद कर उनकी समस्याओं का निदान कराते आ रहे हैं। भाजपा ने संकल्प पत्र में भी ऐसे मुद्दों को कोई जगह नहीं दी है। जनता अब भ्रम की राजनीति से ऊपर उठ चुकी है। लोग भलीभांति समझने लगे हैं कि उनका अब भला कौन कर सकता है कौन नहीं।
विज्ञापन

- कामरेड ओमप्रकाश, माकपा-कांग्रेस साझा प्रत्याशी, भिवानी विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें