फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गीता भवन मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गीता भवन मंदिर डोभी तालाब में 13 से 20 सितंबर तक श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। कार्यक्रम में सानिध्य महंत विश्वंभर भारती और महंत अशोक गिरी महाराज का रहेगा। कथा से पहले 13 सितंबर को सुबह नौ बजे श्योलाल पुरी बागकोठी से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा व्यास साध्वी प्रज्ञा भारती ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक ग्रंथ ही नहीं बल्कि जीवन जीने की कला का मार्गदर्शन है। इसमें दैहिक, दैविक और भौतिकी सभी प्रकार की व्यथाओं का समाधान है। जो भी व्यक्ति श्रद्धा और विश्वास से इस कथा का श्रवण करता है, उसके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का मार्ग प्रशस्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें