बावड़ी गेट स्थित साउंड की दुकान में हुई चोरी की वारदात के बारे में पुलिस को देने जाते क्षेत्रवासी
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। बावड़ी गेट क्षेत्र में दुकान में हुई चोरी के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को दुकान जैन चौक पुलिस चौकी में इंचार्ज से मिले। दुकानदारों ने पुलिस से इस संबंध में जल्द कार्रवाई की मांग की है। शीघ्र से शीघ्र चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए, ताकि आगे इस तरह की कोई घटना न घटे।
शिकायत में बावड़ी गेट निवासी सूरज ने बताया कि उसने साउंड सिस्टम की दुकान कर रखी है। 15 नवंबर की रात को अज्ञात उसकी दुकान का ताला तोड़ अंदर रखे साउंड सिस्टम के सामान को चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि उसकी दुकान से चोर ने करीब एक लाख बीस हजार रुपये का सामान चोरी किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। बावड़ीगेट मार्केट के प्रधान तेजपाल सोलंकी, प्रधान अनील धानक, सुरेंद्र, अशोक, राकेश, राजू आदि ने चोरों को शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।